Monday, 20 June 2016

                    समझ पुराण से उदृत सात महान सूत्र


                                


  • जो समझने को तैय्यार हो उसे समझा दो
  • जो समझने को तैय्यार तो हो लेकिन समझाने पर भी नहीं समझ पा रहा हो उसके लिए प्रार्थना करो, और फिर समझाओ
  • जो समझने को तैय्यार न हो उसे एक जोक सुना के विदा करो
  • जो समझ के भी नासमझ बना रहे उसे मुस्कुरा के साइड में करो, क्यों कि उसे वास्तव में तो समझ में आ ही गया है
  • जिसे समझाने पर उल्टे आप पर ही क्रोध की उल्टियां हो रही हों, उसे तारीफ़ का ईनो पिला दो
  • जो अपने आप को समझदार का पूंछडा समझता हो उसके लिए कुछ मत करो एक दिन वो खुद ही अपनी डेढ़ समझदारी में फंस के रह जाएगा
  • और जिसे आपका स्व - विवेक समझदार कहे, उसकी संगत में बैठे रहो         के.बी.व्यास 

No comments:

Post a Comment